फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Shortcomings in medicine distribution observed during NQAS

Palwal News: एनक्यूएएस निरीक्षण में दवा वितरण में दिखी खामी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Shortcomings in medicine distribution observed during NQAS
एनक्यूएएस निरीक्षण के दूसरे दिन टीम ने वार्डों, ब्लड बैंक और ऑपरेशन थिएटर का लिया जायजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। जिला नागरिक अस्पताल में एनक्यूएएस मान्यता के लिए चल रहे तीन दिवसीय निरीक्षण के दूसरे दिन शुक्रवार को टीम ने अस्पताल के विभिन्न विभागों और स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। टीम ने अस्पताल के अलग-अलग वार्डों, एसएनसीयू, एनआरसी, ब्लड बैंक और ऑपरेशन थिएटर का दौरा कर व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों पर परखा। निरीक्षण के दौरान डॉ. रशेंदु कुमार पटेल जब अस्पताल की फार्मेसी का दौरा कर रहे थे, तभी अलावलपुर से आए एक व्यक्ति ने उनके सामने पूरी दवा नहीं मिलने की बात रखी। इस दौरान अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही दवाओं की व्यवस्था का मुद्दा भी सामने आया।


टीम के सदस्यों ने संबंधित विभागों में उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई, रिकॉर्ड और मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जांच की। इसके साथ ही संक्रमण नियंत्रण, उपकरणों के रखरखाव और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से एनक्यूएएस मान्यता हासिल करने के लिए लंबे समय से तैयारियां की जा रही हैं। इसके तहत अस्पताल की व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाने पर जोर दिया जा रहा है। तीन सदस्यीय टीम में डॉ. इंद्रा राठौड़, डॉ. रशेंदु कुमार पटेल और डॉ. मौमिता कंजीलाल शामिल हैं। टीम का निरीक्षण शनिवार को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed