फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Woman lured in under the pretext of having a video deleted; three accused of rape

Palwal News: वीडियो मिटाने का झांसा देकर महिला को बुलाया, तीन पर दुष्कर्म का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Woman lured in under the pretext of having a video deleted; three accused of rape
50 हजार रुपये लेकर दिल्ली से हुचपुरी पहुंची थी पीड़िता
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


हथीन।
हथीन थाना क्षेत्र के गांव हुचपुरी में दिल्ली निवासी एक विवाहिता को वीडियो डिलीट करने के बहाने बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एक लाख रुपये लेने व अश्लील वीडियो के जरिये ब्लैकमेल करने के आरोप भी लगाए हैं। महिला की शिकायत पर हथीन थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी नरेश कुमार के अनुसार, विवाहिता ने बताया कि दो साल पहले वह दिल्ली के एक अस्पताल में सुरक्षाकर्मी के रूप में काम करती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात हुचपुरी निवासी नईम अहमद और उसके दोस्त मुस्तफा से हुई थी। आरोप है कि नईम ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने पांच-छह महीने के दौरान एक लाख रुपये भी ले लिए, लेकिन वीडियो डिलीट नहीं की। शुक्रवार को नईम ने उसे डेढ़ लाख रुपये लेकर गांव हुचपुरी आने को कहा और वीडियो डिलीट करने का आश्वासन दिया। पीड़िता के अनुसार, वह घर से 50 हजार रुपये लेकर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जान से मारने की धमकी देकर भागे

शिकायत के अनुसार, गांव के बाहर नईम उसे झाड़ियों में ले गया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोप है कि नईम ने तारीफ और राशिद को भी मौके पर बुला लिया। दोनों ने महिला के साथ मारपीट की और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। आरोप है कि तीनों उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद महिला ने आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed