फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   If cattle found on road, responsibility will be on civicbody

Palwal News: सड़क पर गोवंश मिला तो निकायों की होगी जिम्मेदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
If cattle found on road, responsibility will be on civicbody
उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल कलेक्ट्रेट के सभागार में पत्रकार वार्ता
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गोवंश को पकड़ कर गोशाला पहुंचाने की जिम्मेदारी संबंधित प्राधिकरण, नगर पालिका परिषद और ग्राम पंचायत की है। अधिकारी इस जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाएं, ताकि गोवंश सड़क हादसों का शिकार न हों। यदि कोई किसान अपनी गाय को सड़क पर छोड़ता है तो उसे पकड़ कर गोशाला पहुंचाया जाए। गाय को लेने के लिए किसान के पहुंचने पर उससे जुर्माना वसूला जाए। इससे दूध निकालने के बाद गोवंश को सड़क पर छोड़ने की प्रवृत्ति पर रोक लगेगी। ये बातें उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उनके साथ सदस्य दीपक गोयल मौजूद थे। उन्होंने बताया कि गौतमबुद्धनगर में 18 गोशाला संचालित हैं, जिनमें 9,764 गोवंश का संरक्षण किया जा रहा है। उन्होंने नोएडा स्थित दो गोशालाओं का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed