फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Woman and 3 sons attacked after asking for outstanding dues

Palwal News: बकाया मांगने पर महिला व तीन बेटों पर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Woman and 3 sons attacked after asking for outstanding dues
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर में चिनाई के काम के बकाए 2,600 रुपये मांगने को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि रास्ते में घेरकर कुछ लोगों ने तीन भाइयों और उनकी मां पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में यूसुफ की पसलियों में फ्रैक्चर, उसकी मां रमजानो के पैर और एक उंगली में फ्रैक्चर तथा भाई मुस्तफा को चोटें आने की बात सामने आई है। पुलिस की मदद से घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। सदर थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है। यूसुफ ने पुलिस को बताया कि तीनों भाइयों ने अय्यूब का चिनाई का काम किया था। 13 सितंबर को जब उसने अय्यूब से बकाया राशि मांगी तो गाली-गलौज की गई और दोबारा पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई।


यूसूफ के अनुसार, उसने मामले की जानकारी भाइयों को दी और गांव के मौजिज लोगों को भी बुलाया गया। उन्होंने दोनों पक्षों के बीच फैसला कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी पक्ष उनके बुलाने पर भी नहीं पहुंचा। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 15 सितंबर की सुबह करीब 7:30 बजे काम पर जाने के दौरान आरोपियों ने रास्ता रोककर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed