फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Withdrawal of gift vouchers and withdraw 55 thousand from the account

गिफ्ट वाउचर का लालच देकर खाते से 55 हजार निकाले

Tue, 06 Oct 2020 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Withdrawal of gift vouchers and withdraw 55 thousand from the account
गिफ्ट वाउचर का लालच देकर खाते से 55 हजार निकाले
विज्ञापन

पलवल। गिफ्ट वाउचर का लालच देकर एक युवती के खाते से करीब 55 हजार रुपये निकाल लिए गए। शिकायत पर कैंप थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार रसूलपुर फाटक के समीप रहने वाली नीतू के पास बीते सोमवार को एक फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि आपने ऑनलाइन शॉपिंग की थी, जिसमें आपका पांच हजार रुपये का गिफ्ट वाउचर निकला है। वाउचर का लाभ लेने के लिए आपको एक बार कोड स्कैन करना होगा। युवती ने जैसे ही बार कोड स्कैन किया तो उसके बैंक खाते से पांच हजार रुपये कट गए। जब युवती ने आरोपी से रुपये कटने की शिकायत की तो उसने पांच हजार रुपये वापस खाते में डालने का स्क्रीन शॉट भेजा। उसके बाद उसने एक और बार कोड स्कैन करने के लिए कहा। युवती ने जैसे ही दूसरी बार कोड स्कैन किया तो उसके खाते से 49 हजार 999 रुपये कट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed