फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   When the conversation was not made on the phone, the family was attacked with murder.

Palwal News: फोन पर नहीं कराई बात तो परिवार पर किया जानलेवा हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
When the conversation was not made on the phone, the family was attacked with murder.
पति-पत्नी व बेटे को आई गंभीर चोटें, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। फोन पर पत्नी से बात नहीं कराई तो युवक के साथ मारपीट की। परिजनों ने इसका विरोध किया तो घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने पति-पत्नी व बेटे को पीट-पीटकर घायल कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों के अनुसार मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है।

गांव बढराम निवासी रामरतन ने बताया कि वह कंबल बेचने का काम करते हैं। उनके बेटे शिवा के फोन से पड़ोस में रहने वाला युवक पत्नी के पास फोन करता था। उनके बेटे ने बार-बार बात कराने से मना किया तो वह भड़क गया और उनके साथ मारपीट की। बेटे ने घर आकर बताया तो वह उल्हाना देने के लिए चला गया। कुछ देर बाद आरोपी तीन भाइयों के साथ उनके घर में घुस आया और उन्हें लाठी-डंडों से पीटा। आरोपियों ने उनका सिर फोड़ दिया और पत्नी व बेटों के साथ भी मारपीट की। अलावलपुर चौकी प्रभारी कुलदीप ने बताया कि अभी तक उन्हें मामले की शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed