फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   welfare programs will be conducted in district until June 20

Palwal News: 20 जून तक जिलेभर में चलेंगे जनकल्याण कार्यक्रम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
welfare programs will be conducted in district until June 20
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। केंद्र एवं हरियाणा सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए 8 से 20 जून तक चलाए जा रहे विशेष राज्यव्यापी अभियान के तहत उपायुक्त अखिल पिलानी की अध्यक्षता में लघु सचिवालय नूंह में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। उपायुक्त ने अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए विभागवार जिम्मेदारियां तय करते हुए समयबद्ध कार्ययोजना पर अमल करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि 13 जून को जिलेभर में वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा, जबकि 13 से 15 जून तक विभिन्न वर्गों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे। 16 से 18 जून तक जन कल्याण शिविरों में योजनाओं से संबंधित पंजीकरण, शिकायत निवारण एवं ऑन-द-स्पॉट सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसी अवधि में जिला मुख्यालय पर सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगेगी। 16 से 20 जून तक रोजगार एवं कौशल विकास मेले तथा किसान व पशुधन संवर्धन सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। साथ ही ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed