फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Waterlogging due to rain in the city, people remain upset

शहर में बारिश से जलभराव, लोग रहे परेशान

Wed, 14 Jul 2021 07:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging due to rain in the city, people remain upset
पलवल। जिले में मंगलवार शाम और बुधवार दोपहर हुई बारिश से बेशक लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन जगह-जगह सड़कों पर जलभराव ने लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। वहीं, बारिश ने जिला प्रशासन और नगर परिषद द्वारा जलभराव नहीं होने के दावों की पोल खोल दी है। पिछले एक महीने से शहर में नाले-नालियों की सफाई का कार्य चल रहा था। बारिश के कारण दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर पृथला में बनाए गए पुल की सड़क भी धंस गई। इससे राजमार्ग पर भी काफी जाम लगा रहा।
विज्ञापन

पिछले काफी दिनों से लोग गर्मी से परेशान थे। इससे राहत पाने के लिए लोग दिन-रात बारिश की प्रार्थना कर रहे थे, लेकिन अब भगवान ने बारिश की प्रार्थना सुनी तो मात्र आधे घंटे की बारिश से ही लोग दुखी हो गए। क्योंकि, हर जगह जलभराव की स्थिति बन गई। शहर में कई स्थानों पर जलभराव के कारण लोगों का निकलना तक मुश्किल हो गया। खास बात यह है कि जिस विश्रामगृह के पुराने भवन में नगर आयुक्त का कार्यालय है, उस परिसर में ही इतना जलभराव हो गया कि पैदल अंदर जाना तक मुश्किल हो गया। ऐसे में शहर की हालत कितनी खराब होगी, इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

------
इन स्थानों पर जलभराव अधिक
बारिश होने के बाद माल गोदाम रोड, कुसलीपुर, मोहन नगर, दया बस्ती, रेलवे रोड, शिव कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, प्रकाश विहार, सब्जी मंडी, किठवाड़ी पुल के नीचे, हुडा सेक्टर-दो के सामने, पुराने जीटी रोड, बस अड्डा चौक के सामने सर्वाधिक जलभराव है। इसके अलावा अन्य कई स्थानों पर भी जलभराव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
वाहनों की थमी रफ्तार
शहर में जलभराव के कारण वाहनों की रफ्तार भी थम गई। इससे जाम की स्थिति बनी रही। एक तो एलिवेटिड पुल का निर्माण कार्य और ऊपर से जलभराव। इस कारण पूरे दिन वाहन चालकों को जाम की समस्या से दो चार होना पड़ा।
-----
बारिश से धंसी पुल की सड़क
दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर तीन माह पहले शुरू किए गए पृथला स्थित पुल की सड़क बारिश के कारण धंस गई। इसे आनन-फानन में ठीक करना शुरू किया गया। इससे राजमार्ग पर घंटो जाम लगा रहा।

-----
शहर में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। जल्द ही पूरे शहर के नाले और नालियों की सफाई करवाई जाएगी तथा पानी निकासी के इंतजाम किए जाएंगे। शहर में जलभराव की समस्या नहीं होने दी जाएगी।
- मोनिका गुप्ता, नगर आयुक्त पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed