{"_id":"5720fb054f1c1bf631a921ac","slug":"water-pipe","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव करमन में डाली जा रही है पेयजल लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव करमन में डाली जा रही है पेयजल लाइन
palwal
Updated Wed, 27 Apr 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
पेयजल संकट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी का प्रेशर कम होने या अन्य किसी मामले में पानी से वंचित रहने वाले ग्रामीणों के लिए सरकार ने फोर्टिस फाइनेंशियल कमीशन योजना (एफएफसी) के तहत खंड के गांव करमन में पेयजल लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया है।
केन्द्र सरकार की इस योजना से गांव के लगभग 200 परिवार लाभांवित होंगे। विभाग द्वारा लगभग दो हजार फुट पाइप लाइन बिछाई जा रही है। उक्त कार्य को एक सप्ताह में पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना के तहत केन्द्र सरकार द्वारा सीधे पंचायत खाते में ग्रांट भेजी जाएगी।
गर्मियों के मौसम में गांवों में अक्सर पानी का प्रेशर कम होने या अन्य कारणों से पेयजल आपूर्ति बाधित रहने की शिकायतें मिलती रहती थीं। गांव के लोगों द्वारा मामले की शिकायत संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी भेजी गई थी, लेकिन बार-बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका था। बाद में ग्रामीणों ने मामले की शिकायत सीएम विंडो पर भेजी।
विज्ञापन
इस पर विभागीय अधिकारियों ने खंड कार्यालय में तैनात ग्राम सचिव के माध्यम से गांव में पेयजल लाइनों का निरीक्षण किया था, जिसमें गांव की कई जगहों पर पाइप लाइनें क्षतिग्रस्त पाई गई थीं। निरीक्षण के बाद विभाग ने मामले से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया।
अब केन्द्र सरकार की फोर्टिस फाइनेंशियल कमीशन योजना (एफएफसी) योजना के तहत गांव में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराए जाने के लिए लाखों रुपये की लागत से लगभग दो हजार फुट पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। जिसके बाद गांव में पानी का प्रेशर कम होने की शिकायत से छुटकारा मिलेगा।