{"_id":"6155e6be8ebc3e62c669fd6e","slug":"viral-havoc-10-new-patients-found-in-chilli-palwal-news-noi6077850118","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल का कहर, चिल्ली में मिले 10 नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरल का कहर, चिल्ली में मिले 10 नए मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथीन। जिले में बुखार के मरीज लगातार मिल रहे हैं। हथीन के गांव चिल्ली तथा मठेपुर व होडल के गांव सौंदहद में हर दिन बुखार के मरीज मिल रहे हैं। इन मरीजों की लगातार प्लेटलेट्स कम हो रही है। वहीं शहरी क्षेत्रों में भी बुखार के काफी मरीज हैं। जिला नागरिक अस्पताल सहित जिले में सभी उपमंडल नागरिक अस्पतालों में रोजाना बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वहीं निजी अस्पतालों का आलम यह है कि बेड फुल है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देख कई गांवों में तो स्वास्थ्य विभाग ने बाकायदा अस्थायी अस्पताल बनाकर मरीजों की जांच की जा रही है तथा दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं।
पलवल के निजी अस्पतालों की रिपोर्ट की बात करें तो अब भी 50 से अधिक डेंगू के मरीज हैं। जबकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि पलवल में केवल पांच डेंगू तथा दो मलेरिया के मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग इसके लिए लगातार लोगों को जागरूक भी कर रहा है कि बुखार के मरीज अपने रक्त की जांच केवल सरकारी अस्पताल में ही कराएं। निजी अस्पतालों की रिपोर्ट न मानने की बात भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही है।
उधर हथीन के गांव चिल्ली में बृहस्पतिवार को भी बुखार के 10 मरीज मिले हैं। इनके ब्लड सैंपल लिए गए हैं। मरीज चिल्ली स्थित अस्थायी हॉस्पिटल में मेडिकल स्टाफ के पास पहुंचें। प्रवर चिकित्सा अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि कुल 28 मरीज अस्थायी हॉस्पिटल में आए। इनमें से तीन को रेफर कर दिया गया है। 16 मरीजों के ब्लड नमूने लेकर लैब को भेजे गए हैं। कोविड के लिए 39 लोगों के टेस्ट किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अब हालात सामान्य हो रहे हैं। गांव के निवर्तमान सरपंच नरेश कुमार ने अधिकारियों से मांग की है कि गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। इससे भविष्य में लोगों को प्राथमिक चिकित्सा मिल सके।