फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Villagers upset due to waterlogging in the main road of Chirwadi

चिरवाड़ी के मुख्य रास्ते में जलभराव से ग्रामीण परेशान

Tue, 21 Sep 2021 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Villagers upset due to waterlogging in the main road of Chirwadi
गांव चिरवाड़ी के मुख्य रास्ते में हुआ जलभराव। - फोटो : Palwal
पलवल। गांव चिरवाड़ी के मुख्य रास्ते में पिछले लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। इस कारण ग्रामीणों के साथ-साथ राहगीरों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में पानी निकासी का उचित प्रबंध नहीं है, जिससे गांव का गंदा पानी गलियों में भरा हुआ है। ग्रामीणों ने रास्तों के निर्माण के लिए कई बार ग्राम सरपंच से शिकायत की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों को कहना है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मामले की शिकायत सीएम विंडो पर की जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, गांव चिरवाड़ी में पानी निकासी की व्यवस्था पूरी तरह से लचर है। गांव के मुख्य रास्ते पर रास्ते से नाली ऊंची बना दी गई है, जिससे रास्ते का पानी नाली में नहीं जाता, बल्कि नाली का पानी ही रास्ते में आ जाता है। बारिश होने पर घंटों तक रास्ते में पानी भरा रहता है। जलभराव के कारण ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ती है। बुजुर्ग रास्ते से निकल नहीं सकते हैं। स्कूल जाते-आते समय बच्चे गंदे पानी में फिसल जाते हैं, जिससे उनके कपड़े खराब हो जाते हैं। कई बार दुपहिया वाहन चालक भी कीचड़ होने के कारण फिसलकर चोटिल हो जाते हैं। गंदे पानी में मच्छर पनपते हैं, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

पिछले कई सालों से रास्ते की हालत खराब है। कई बार सरपंच से शिकायत की है, लेकिन कार्यकाल खत्म होने की बात कहता है। यदि जल्द ही जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सीएम विंडो पर शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- परमाल, निवासी चिरवाड़ी
----
संज्ञान में यह मामला नहीं है। संबंधित बीडीपीओ और ग्राम सचिव को मौके पर भेजकर मामले की जानकारी लूंगा। समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा। - शमशेर सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed