फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Villagers submit memorandum to MLA

Palwal News: ग्रीन एक्सप्रेसवे से उतार-चढ़ाव को लेकर ग्रामीणों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

Mon, 05 Feb 2024 10:55 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Mon, 05 Feb 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Villagers submit memorandum to MLA
पलवल। ग्रीन एक्सप्रेसवे (बल्लभगढ़-जेवर) एयरपोर्ट रोड पर ग्राम मोहना में उतार-चढ़ाव की मांग को लेकर 52 पालों के प्रधान जय नारायण और महापंचायत द्वारा गठित कमेटी के सदस्यों ने पृथला क्षेत्र के विधायक नयनपाल रावत से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। मांगपत्र के माध्यम से ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि तीन मई, 2022 को ग्राम पन्हेडा खुर्द में खड़ेश्री बाबा के विशाल भंडारे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा की थी कि लोगों के हितों तथा विकास की दृष्टि के चलते यहां से उतार चढ़ाव दिया जाएगा। पिछले करीब चार माह से लोग ग्राम मोहना में धरने पर हैं, लेकिन आज तक उनकी मांगों को नहीं माना गया।
विज्ञापन

विधायक को उन्होंने बताया कि पलवल, फरीदाबाद के गांवों के लोगों की मांग है कि हाईवे से उन्हें उतार चढ़ाव मिलना चाहिए। विधायक नयनपाल रावत ने कहा कि ग्रामीणों की मांग बिल्कुल जायज है और इस मांग को पूरा करवाने के लिए वह कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रहे। दो बार वह केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलकर उनके समक्ष इस मांग को उठा चुके हैं। उन्हें विश्वास है कि जल्द ही सरकार लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए यहां उतार चढ़ाव देगी। इस अवसर पर ईश्वर शर्मा, हेतराम, खजान सिंह, प्रताप, बंसल, हरिकिशन, गुरुदयाल, लक्ष्मण, गिर्राज, धर्मबीर सरपंच, गिर्राज सरपंच, रणधीर अत्तरी, बिशन सिंह, रूपलाल, हुकम चंद, सोहनलाल, विनोद आशु अत्री, महेंद्र सिंह, केसर डागर सहित अनेकों ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed