{"_id":"617840ebd00fde4087395cca","slug":"villagers-made-aware-under-amrit-mahotsav-of-independence-palwal-news-noi6126251115","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ग्रामीणों को किया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ग्रामीणों को किया जागरुक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होडल। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत गांव बंचारी गांव स्थित रेनू आंगनबाड़ी सेंटर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गांव की महिलाओं ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। ग्रामीणों को बीमारियां और उनसे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। कहा कि डेंगू का मच्छर ठहरे हुए पानी में पनपता है। इसलिए घर की छत या आसपास पानी का ठहराव नहीं होना चाहिए।
अध्यक्षता करते हुए स्वच्छ भारत मिशन के खंड समन्वयक चेतराम ने बताया कि गांव को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। स्वस्थ रहने के लिए सफाई रखना बहुत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि साफ-सफाई के साथ हमें अपने घर में गीले व सूखे कूड़े के लिए अलग-अलग कूड़ेदान रखने चाहिए। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधरोपण भी बहुत जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों से बच्चों को शिक्षित करने के लिए सरकारी विद्यालयों में दाखिल करने के प्रति भी जागरूक किया और बताया कि आजकल राजकीय विद्यालयों में भी निजी विद्यालयों से बेहतर शिक्षा दी जा रही है। इस अवसर पर रेनू, ऊषा, सीमा, कविता, सपना, हरवीरी, मूर्ति, गुड्डी सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद थीं।