{"_id":"674b4b28adf6fac32b0fe8ce","slug":"vhp-demonstrated-against-attacks-on-hindus-in-bangladesh-palwal-news-c-24-1-snoi1004-110236-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: फौजी के परिवार पर जानलेवा हमला, 50 हजार व सोने की चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: फौजी के परिवार पर जानलेवा हमला, 50 हजार व सोने की चेन लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फौजी की मां ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, 15 पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। शादी समारोह में जा रहे फौजी परिवार की कार को युवकों ने रोक लिया और मारपीट की। आरोपियों ने परिवार से 50 हजार रुपये व सोने की चेन भी लूट ली और कार को क्षतिग्रस्त कर दिया।। फौजी की मां ने आरोपियों पर छेड़छाड़ करने व पति व बेटे के सामने दुष्कर्म करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर परिवार को लाठी, डंडों व रोड से पीट-पीटकर घायल कर दिया। घायलों का उपचार फरीदाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा है। कैंप थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीन नामजद सहित 15 के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार के अनुसार पलवल की कॉलोनी निवासी महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि पति सेना से सेवानिवृत हैं और बेटा सेना में नौकरी कर रहा है। बेटा छुट्टी पर आया हुआ है। वह पति व बेटे के साथ शादी समारोह में हसनपुर के पास एक गांव में जा रही थीं। जैसे ही नया गांव के पास पहुंचे तो एक कार ने उनका रास्ता रोक लिया। कार से उतरे नशे में धुत एक युवक ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने उनके साथ अश्लील शब्दों का प्रयोग किया और बेटे व पति के सामने दुष्कर्म करने की धमकी दी। बेटे ने विरोध किया तो आरोपी ने फोन कर अन्य साथियों को बुला लिया। कार व बाइक पर सवार होकर आए 10-15 लोगों ने उनसे कार की चाबी छीन ली। आरोपियों ने कार में रखे 50 हजार रुपये व सोने की चेन लूट ली और ईंट-पत्थर से वार कर कार को क्षतिग्रस्त कर लिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से तीनों को पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। फरीदाबाद के निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।
जांच अधिकारी एएसआई अशोक ने बताया कि शिकायत के आधार पर नया गांव निवासी नन्नू, गजेंद्र व भारत सहित 15 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी तक की जांच में छेड़छाड़ व लूटपाट की बात सामने नहीं आई है। झगड़ा कारों के आपस में टकराने की वजह से हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।