{"_id":"674b4b04cf221ba94a07df99","slug":"vhp-demonstrated-against-attacks-on-hindus-in-bangladesh-palwal-news-c-24-1-gr11004-110252-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमलों के विरोध में विहिप ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमलों के विरोध में विहिप ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन, बांग्लादेश के लोगों को समझाने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। विश्व हिंदू परिषद पलवल ने शनिवार को प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन विभिन्न धार्मिक संगठनों ने साथ मिलकर बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर कई माह से हो रहे अत्याचार और इस्कॉन प्रमुख चिन्मय दास कृष्ण प्रभु की गिरफ्तारी के विरोध में किया गया। कार्यकर्ता आगरा चौक पर एकत्रित हुए, जहां से जुलूस निकालकर लघु सचिवालय पहुंचे।
जिलाध्यक्ष धीरज मंगला ने कहा कि बांग्लादेश में कई महीनों से हिंदुओं के ऊपर अत्याचार हो रहे हैं। वहां उनकी दुकानों व मकानों को जलाया और नष्ट किया जा रहा है। वहीं, बहन बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और हिंदुओं की हत्या की जा रही है। उन्होंने कहा कि इन अत्याचारों को बंद किया जाए और इस्कॉन प्रमुख चिन्मय दास कृष्ण प्रभु को तुरंत प्रभाव से रिहा किया जाए। उन्होंने कहा यदि किसी जिहादी को खरोंच भी आ जाती है तो मानव अधिकार संगठन सड़क पर उतर जाते हैं, परंतु हिंदुओं पर विश्वभर में कहीं भी अत्याचार हो तो सभी लोग चुप्पी साध लेते हैं। उन्होंने सरकार से अपील की है कि बांग्लादेश के लोग जिस भाषा में समझते हैं उन्हें उस भाषा में समझाया जाए। यदि जरूरत पड़े तो सशस्त्र सेनाओं का भी उपयोग किया जाए। इस अवसर पर भारत भूषम, ओमप्रकाश शर्मा, वीरेंद्र पाल सिंह, पोहप सिंह चौहान, इंद्राज सिंह, सुरेंद्र बजरंगी, हिमांशु, मनीष शर्मा, महेंद्र गर्ग, केपी सिंह, केडी गौतम, दिनेश मैनेजर, जितेंद्र गुप्ता, कुलदीप शर्मा, सचिन बघेल, ओम प्रकाश सैनी, वेद प्रकाश मौजूद रहे।