फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   veicles

सड़क किनारे खड़े भारी वाहन बन सकते हैं जानलेवा

Fri, 02 Dec 2016 05:03 PM IST
palwal
palwal Updated Fri, 02 Dec 2016 05:03 PM IST
विज्ञापन
veicles
हाइवे किनारे खड़े वाहन। - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार को भी आसमान को कोहरे की चादर ने लपेटे रखा। सुबह छह बजे से शुरू हुआ कोहरा दोपहर 12 बजे तक पड़ता रहा, जिसने वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दी। कोहरे के चलते सड़कों पर वाहन हैडलाइट जलाकर रेंग-रेंग कर चलते रहे। 

विज्ञापन


वहीं एनएच-2 पर खड़े भारी वाहन कोहरे के जानलेवा साबित हो सकते हैं। भयंकर कोहरे के बीच सड़क किनारे खड़े भारी वाहन (ट्रक व ट्रॉला) पर सामने से आ रहे वाहन चालकों की नजर नहीं पड़ती। जिसके चलते कई बार वाहन इनसे टकरा जाते हैं व बड़े हादसे भी घटित हो जाते हैं। वर्ष 2011 में यूपी के एक सांसद की कार के साथ भी ऐसा ही हादसा हो गया था, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई थी। 
विज्ञापन


एनएच-2 पर सड़क किनारे ट्रक या कोई और भारी वाहन खड़ा करने पर पाबंदी लगा रखी है। इसके लिए बाकयदा बोर्ड लगाकर चेतावनी भी जारी की गई है व ऐसा करने वालों पर जुर्माना लगाने का भी प्रावधान है। हाईवे किनारे खड़े होने वाले वाहनों को लेकर एसपी राहुल शर्मा का कहना है कि समय-समय पर इन्हें पहले भी हटवाया जाता है। ट्रैफिक पुलिस को इस प्रकार के वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed