फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Vehicles will ply on Hathin bypass, construction work continues

Palwal News: हथीन बाईपास पर फर्राटा भरेंगे वाहन, निर्माण कार्य जारी

Mon, 05 Jun 2023 11:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Vehicles will ply on Hathin bypass, construction work continues
05पीएएलपी11- हथीन बाई पास के काम जुटे हुए कर्मचारी।
विज्ञापन

59 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा हथीन बाईपास
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। 59 करोड़ रुपये के बजट से बनाए जा रहे हथीन बाईपास का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस सड़क पर शीघ्र ही वाहन फर्राटा भरेंगे। बाईपास निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए लोक निर्माण विभाग के उपमंडल अभियंता इंद्रराज सिंह ने बताया कि बाईपास का निर्माण उच्च गुणवत्ता एवं आधुनिक मशीनों के द्वारा किया जा रहा है। विभागीय स्टाफ दिन प्रतिदिन निर्माण एजेंसी के कामकाज पर नजर रखे हुए है।
इंद्रराज सिंह ने बताया कि नया बनाया जा रहा बाईपास पांच किलोमीटर 670 मीटर है। इसके लिए 42 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया है। बाईपास निर्माण की प्रगति का निरीक्षण सोमवार को भाजपा नेताओं ने भी किया। पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों की मांग रही है कि लोकसभा चुनाव से पूर्व निर्माण कार्य पूर्ण हो जाए। पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरज पांडे, पार्टी के जिला उप प्रधान जयसिंह चौहान एवं हथीन मण्डल भाजपा प्रधान राकेश गर्ग ने संयुक्त रूप से बाईपास निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और सभी निर्माण स्थलों का दौरा किया। उन्होंने भी निर्माण कार्य की प्रगति पर संतोष प्रकट किया है।
विज्ञापन

हथीन में जाम से मिलेगी निजात
पिछले लंबे समय से हथीन में बाईपास बनाने की मांग चली आ रही थी, जिसे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने माना और बाईपास मंजूर हुए। बाई पास बनने से हथीन में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। हथीन के अदंर गुजरने वाले भारी वाहन बाईपास के रास्ते उटावड़ या फिर पलवल की ओर निकल जाएंगे। इससे आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed