{"_id":"66edc25cd482182c8300b894","slug":"uncontrolled-car-collides-with-divider-driver-dies-palwal-news-c-24-1-snoi1004-108687-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, चालक की मौत
Sat, 21 Sep 2024 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Sat, 21 Sep 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
पशु को बचाने के चक्कर में अंनियंत्रित हुई थी कार, मृतक का मौसेरा भाई गंभीर रूप से घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर गदपुरी टोल प्लाजा के समीप अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि उसका मौसेरा भाई घायल हो गया। कार अनियंत्रित होने का कारण अचानक पशु सामने आना बताया जा रहा है। गदपुरी थाना पुलिस ने परिजनों के बयान पर कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार गांव मोहना निवासी नमन वर्मा गांव में ही कपड़े व जेवरात का व्यापार करता था। फिलहाल वह अपने परिवार के साथ पलवल के धर्म नगर में रह रहा थे। वह किसी कार्य से अपने मौसी के बेटे पंकज के साथ बृहस्पतिवार को कार से फरीदाबाद गया था। रात के करीब साढ़े 11 बजे लौटते समय गदपुरी टोल प्लाजा के समीप अचानक उनकी कार के आगे कोई पशु आ गया। पशु को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों द्वारा दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डाक्टरों ने नमन को मृत घोषित कर दिया, जबकि पंकज का उपचार फरीदाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा है। गदपुरी थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।