फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Ultrasound facility will start soon in Hodal Hospital

होडल अस्पताल में जल्द शुरू होगी अल्ट्रासाउंड की सुविधा

Fri, 29 Jan 2021 10:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound facility will start soon in Hodal Hospital
होडल। होडल उपमंडल नागरिक अस्पताल में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू हो जाएगी। जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने शुक्रवार को अस्पताल का दौरा कर वार्ड, एनपीएसयू, ऑपरेशन थियेटर, ब्लड ब्लॉक आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने उपमंडल चिकित्सा अधिकारी को कमियों को सुधारने के निर्देश दिए। सिविल सर्जन ने बताया कि जल्द ही अल्ट्रासाउंड व सीजेरियन ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अल्ट्रासाउंड शुरू होने के बाद गर्भवती महिलाओं को न तो किसी निजी केंद्र पर जाना पड़ेगा और न ही डिलीवरी के लिए बाहर जाना पड़ेगा। नार्मल डिलीवरी के साथ ही आपरेशन वाली डिलीवरी भी अस्पताल में ही होगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जल्द ही अस्पताल में चिकित्सकों की कमी को दूर किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि स्वास्थ्य विभाग पलवल में शुरू की गई ई-संजीवनी ओपीडी का फायदा उठाएं। ऑनलाइन ओपीडी के माध्यम से मरीज विशेषज्ञ डॉक्टरों से सलाह मशवरा करने के साथ-साथ अपना रजिस्ट्रेशन कराकर परामर्श ले रहे है। इससे उन्हें लंबी-लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ रहा। अलग-अलग रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर सोमवार से शनिवार तक सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक व दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संजीवनी ओपीडी पर उपलब्ध रहेंगे। इसमें से 16 डॉक्टर पहले से ही पंजीकृत थे, अब 23 नए डॉक्टर भी पंजीकृत हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed