फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   UAPA sections also imposed against Maman, issue raised in House

Palwal News: मामन के खिलाफ भी लगीं यूएपीए की धाराएं, सदन में उठा मामला

Wed, 21 Feb 2024 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
UAPA sections also imposed against Maman, issue raised in House
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़/तावडू। फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान की मुश्किलें फिर बढ़ गई हैं। नूंह हिंसा में आरोपी बनाए गए विधायक मामन खान के खिलाफ भी पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम एक्ट (यूएपीए) की धाराएं जोड़ दी हैं। इसका खुलासा बुधवार को सदन में नूंह से कांग्रेस विधायक व विपक्ष के उपनेता आफताब अहमद ने किया।

उन्होंने बताया कि नूंह के नगीना थाने में दर्ज मामले में यूएपीए की धाराएं जोड़ी गईं हैं। जबकि इस मामले में चालान पेश किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि यह संगीन धाराएं आतंकवादी विरोधी गतिविधियों में लगती हैं, मगर सरकार किसी मकसद से कांग्रेस विधायक को जानबूझकर फंसाना चाहती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नूंह हिंसा के दौरान गुरुग्राम में मस्जिद में आग लगाई गई थी और इमाम की भी हत्या की गई थी, मगर उस मामले में सरकर ने यूएपीए की धाराएं नहीं लगाई हैं। उन्होंने सदन में पूरे हिंसा की न्यायिक जांच की मांग की। नूंह हिंसा के दौरान नगीना थाने में दर्ज एफआईआर में यह संगीन धाराएं जोड़ी गई हैं। इसमें मामन खान समेत 43 लोग आरोपी बनाए गए थे। फिलहाल सभी आरोपी जमानत से बाहर हैं। नूंह सदर, शहर और नगीना थाने में दर्ज चार एफआईआर में यूएपीए की धारा जोड़ी गई है। अहमद ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार के अधीन अल्पसंख्यक आयोग भी अपनी रिपोर्ट में कह चुका कि यह कोई सुनियोजित हिंसा नहीं थी, फिर भी ऐसी गंभीर धारा लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed