{"_id":"5cf3f3eabdec2207881287dd","slug":"two-women-arrestd-in-honeytrap-palwal-news-noi441269942","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनीट्रैप मामले में दो महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनीट्रैप मामले में दो महिलाएं गिरफ्तार
विज्ञापन
पलवल। शहर थाना पुलिस ने हनीट्रैप के मामले में शनिवार की देर रात दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला से 20 हजार रुपये रंगे हाथ बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी महिला की एक अन्य सहयोगी महिला के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। रविवार की सुबह गिरफ्तार आरोपी महिलाओं को अदालत में पेश किया गया। इसके बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में लिया गया है।
जांच अधिकारी जगदीश ने बताया कि एक जून को एक पीड़ित व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई की केएमपी रोड के किनारे उसका खेत है। खेतों के पास उसी के गांव की एक महिला रुचि (बदला नाम) चाय की रेहड़ी लगाती है। मार्च 2019 मे रुचि अपनी बहन नेहा (बदला नाम) के साथ पीड़ित के पास आई और कहा उसकी बहन नेहा शेखपुरा मौहल्ला पलवल में रहती है। उसे पांच हजार रुपये की जरूरत है। पीड़ित ने रुचि के विश्वास पर नेहा को पांच हजार रुपये दे दिए। कुछ दिन के बाद पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगने के लिए रुचि से उसकी बहन नेहा का फोन नंबर लिया। जब पीड़ित ने नेहा से उधार दिए पैसे मांगे तो वह अनसुना करती गई।
आरोप है कि 30 मई को जब शिकायतकर्ता ने फिर से फोन करके अपने रुपये मांगे तो नेहा ने उसे रुपये देने के लिए किठवाडी चौक पर बुलाया। पीड़ित जब किठवाड़ी चौक पर पहुंचा तो नेहा उसे शेखपुरा में अपने घर ले गई। आरोप है कि उस समय नेहा के घर पर और कोई मौजूद नहीं था। नेहा ने उसी दौरान पीड़ित के साथ अश्लील वीडियो तैयार कर ली। इसी वीडियो के आधार पर वह पीड़ित से पांच लाख रुपये की मांग कर रही है। ना देने की सूरत में उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराने की भी धमकी दे रही है। इस बात की जानकारी पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। शिकायत पर पुलिस ने 20 हजार रुपये पीड़ित को हस्ताक्षर कर आरोपी महिला को देने के लिए भेज दिए। इसके बाद महिला थाना से एएसआई कविता, महिला प्रधान सिपाही उषा, व थाना शहर पलवल के प्रधान सिपाही विजय, कृष्ण ने टीम तैयार कर उसके पीछे भेज दिया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी महिला नेहा को हस्ताक्षर किए नोट दिए, तभी इशारा पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से हस्ताक्षर किए 20 हजार रुपये तथा अश्लील वीडियो वाला फोन भी बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में उसकी सहयोगी रूपा को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।