{"_id":"5f8f1b6a8ebc3e9b8d707dd6","slug":"two-smugglers-arrested-free-the-cow-palwal-news-noi543727973","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो तस्कर गिरफ्तार, गोवंश मुक्त कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो तस्कर गिरफ्तार, गोवंश मुक्त कराए
विज्ञापन
दो तस्कर गिरफ्तार, गोवंश मुक्त कराए
पलवल। गोरक्षक दल के सदस्यों ने छोटा हाथी वाहन को काबू कर दो तस्करों को पकड़ा और गोवंश मुक्त कराए। दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया, जबकि गोवंश को गौशाला भिजवाया गया है। गोरक्षक दल के सदस्य की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गोरक्षक दल के सदस्य शेखपुरा मोहल्ला निवासी राहुल उर्फ पुष्पेंद्र ने दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उन्हें काफी समय से सूचना मिल रही थी कि छोटा हाथी वाहन में पलवल से गोवंश की तस्करी कर हथीन की तरफ ले जाए जाते हैं। सोमवार को ऐसी ही एक सूचना पर दल के कई सदस्य हथीन मोड़ पर एकत्र हुए और छोटा हाथी वाहन को काबू किया। तस्करों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। वाहन से दो गोवंश बरामद हुए। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अपने नाम जीतू निवासी बसंत विहार व दीपक निवासी हुड़ीथल (हथीन) बताए। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने गोवंश को रसूलपुर फाटक पार से चोरी किया था।