फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two more arrested for supervisor murder

सुपरवाइजर की हत्या के मामले में दो और गिरफ्तार

Sun, 11 Oct 2020 11:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
Two more arrested for supervisor murder
सुपरवाइजर की हत्या के मामले में दो और गिरफ्तार
विज्ञापन

पलवल। मुंबई कॉरिडोर का निर्माण कर रही एलएंडटी कंपनी के सुपरवाइजर की गोली मारकर हत्या करने वाले दो इनामी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। मुंबई कॉरिडोर को बना रही एलएंडटी कंपनी का गांव छपरौला के नजदीक वर्किंग कैंप बना हुआ है। छह जून की रात कंपनी सुपरवाइजर अरुण अपने साथी उदयवीर के साथ गार्ड की ड्यूटी चेक करने कैंप में आए। कैंप में गांव छपरौला निवासी सुंदर अपने साथियों मंटोली उर्फ कृष्ण, निदर, प्रवीण, राहुल निवासी मुजेसर, मोसिम, रोहित व दो अन्य के साथ आया और झगड़ा शुरू कर दिया था। विरोध करने पर सुंदर ने अपनी जेब से तमंचा निकाला और अरुण को गोली मार दी थी। मंटोली उर्फ कृष्ण ने गार्ड मोहन को गोली मार दी थी। घायल अवस्था में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अरुण को मृत घोषित कर दिया गया था।

इंस्पेक्टर विश्व गौरव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एलएंडटी कर्मचारियों को गोली मारने के दो आरोपी फरीदाबाद के मुजेसर गांव में बैठे हुए हैं। सूचना के आधार पर छापा मार कर आरोपी सुंदर निवासी गांव छपरौला व राहुल निवासी मुजेसर को गिरफ्तार किया। इस मामले के चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। रविवार को अदालत में पेश कर दोनों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed