फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two man gang misdeed a woman alone in her house in Palwal case registered

'उस रात मैं अकेली थी और..': पड़ोसी ने कोल्ड ड्रिंक पिलाकर लूटी अस्मत, पीड़िता ने बताया क्यों अब तक रही चुप

Wed, 26 Jun 2024 08:45 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 26 Jun 2024 08:45 PM IST
सार

बीती 22 जून की रात उसका पति बाहर गया हुआ था। वह घर पर अकेली थी। मौके का फायदा उठा आरोपी मुबारिक व उसका साथी जाहिर घर में घुस आए और उसके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
Two man gang misdeed a woman alone in her house in Palwal case registered
महिला से दो युवक ने किया सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : iStock

विस्तार

हरियाणा के पलवल में घर में अकेली सो रही महिला के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने किसी को बताने पर जान से मारने धमकी दी। करीब चार माह पहले भी एक आरोपी ने महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया था। तब वह सामाजिक बदनामी के कारण चुप रही। सदर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

जांच अधिकारी एएसआई सुनीता के अनुसार एक गांव निवासी महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि पड़ोस में रहने वाले मुबारिक का उनके घर आना-जाना था। करीब चार माह पहले उसके पति की गैरमौजूदगी में मुबारिक उनके घर आया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। इस दौरान मुबारिक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

होश में आने पर उसने विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। सामाजिक बदनामी व आरोपी की धमकी के डर से उसने किसी को बताया। उसके बाद बीती 22 जून की रात उसका पति बाहर गया हुआ था। वह घर पर अकेली थी। मौके का फायदा उठा आरोपी मुबारिक व उसका साथी जाहिर घर में घुस आए और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। 

विज्ञापन

सुबह पति के आने पर उसने आपबीती सुनाई। उसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल आरोपी फरार हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed