फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   two lakh fifty thousand robbed

गोली चलाकर व्यापारी से ढाई लाख लूटे

Thu, 24 Oct 2013 11:05 PM IST
अमर उजाला, पलवल
अमर उजाला, पलवल Updated Thu, 24 Oct 2013 11:05 PM IST
विज्ञापन
two lakh fifty thousand robbed

बृहस्पतिवार देर शाम नेशनल हाईवे स्थित डबचिक पर्यटन केंद्र के निकट एक कपड़ा व्यापारी से बाइक पर सवार दो बदमाशों ने गोली चलाकर ढ़ाई लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर शाम दिल्ली निवासी कपड़ा व्यापारी विपिन कुमार कोसीकलां (यूपी) के दुकानदारों से उधार के पैसों की उगाई कर बस से दिल्ली आ रहे थे। कोसीकलां से ही बाइक सवार दो बदमाशों ने बस का पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


जैसे ही बस डबचिक के निकट एक ढाबे पर खाना खाने की लिए रुकी तो व्यापारी रुपये से भरा बैग लेकर बस से नीचे उतरकर ढाबे पहुंचे। इसी बीच एक बाइक पर दो बदमाश आए और व्यापारी से रुपयों से भरा बैग छीनने लगे। व्यापारी ने शोर मचाया तो ढाबे पर मौजूद लोग उन्हें पकड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान बदमाशों ने हवा में फायरिंग शुरू कर दी। यह देखकर सभी पीछे हट गए। इसी बीच बदमाश व्यापारी से रुपयों से भरा बैग लूटकर कोसीकलां की तरफ फरार हो गए। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि बैग में ढ़ाई लाख रुपये थे। दुकानदारों से पैसे लेकर दिल्ली जा रहा था।


घटना की सूचना लोगों ने होडल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। होडल पुलिस व्यापारी को वापस कोसीकलां ले गई और जिन व्यापारियों से रुपए लिए थे उनसे पूछताछ कर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed