{"_id":"6aad90eb2aefd80b3c02cb72","slug":"two-killed-two-injured-in-road-accidents-palwal-news-c-24-1-pal1008-128244-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: सड़क हादसों में दो की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: सड़क हादसों में दो की मौत, दो घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल/हथीन। जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हथीन थाना क्षेत्र में मुंबई एक्सप्रेसवे के पास नौरंगाबाद गांव जाने वाले रास्ते पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार अरविंद (21) की मौत हो गई, जबकि उसका साथी सुरेंद्र घायल हो गया। हथीन थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि रायदासका गांव निवासी सुरेंद्र ने ने पुलिस को बताया कि पिकअप चालक ने पहले उनकी बाइक को ओवरटेक किया और आगे निकलकर अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे बाइक पिकअप के जा टकराई। हादसे में अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
बाइक की टक्कर से महिला की मौत
डुडसा मोड़ पर सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से महिला की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद दूसरी महिला को भी चोटें आई। हादसा बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गदपुरी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के अनुसार, शास्त्री कॉलोनी, डुडसा निवासी रीना देवी ने बताया कि वह अपनी पड़ोसी आजमगढ़, उत्तर प्रदेश निवासी कलावती के साथ निजी काम से बल्लभगढ़ जा रही थी। दोनों डुडसा मोड़ पर सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान पलवल की तरफ से आ रही बाइक ने कलावती को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर से कलावती सड़क पर गिर गई और उसके सिर में गंभीर चोट आई। रीना को भी मामूली चोटें लगीं। परिजन कलावती को निजी वाहन से अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।