फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two killed in road accidents at different places

अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो की मौत

Thu, 13 Jan 2022 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Two killed in road accidents at different places
पलवल। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। केएमपी एक्सप्रेस वे पर गांव रतिपुर के समीप पर दो कैंटरों की भिड़ंत में एक चालक की मौत गई, जबकि अटोहां मोड़ पर सड़क पार करते समय युवक की कार की टक्कर से मौत हो गई। दोनों हादसों में आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अभी पुलिस वाहन चालकों को सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

पहले हादसे में सदर थाना पुलिस में कार्यरत सब इंस्पेक्टर दुर्गाप्रसाद के अनुसार उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिला के बसेली गांव निवासी नईम ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह कैंटर चालक है। 12 जनवरी को दो कैंटर राजस्थान के भिवाड़ी से दलिया भरकर चले थे। दूसरे कैंटर को अमरोहा जिला के गांव दौलतपुर निवासी 40 वर्षीय रामकिशोर चला रहा था। केएमपी एक्सप्रेस वे गांव रतिपुर के समीप रामकिशोर का कैंटर पंचर हो गया। कैंटर को सड़क किनारे खड़ा कर टायर बदलने लगा। रात के करीब 12 बजे पीछे से आ रहे कैंटर चालक ने रामकिशोर के कैंटर में टक्कर मार दी, जिससे रामकिशोर को गंभीर चोटें आई। रामकिशोर को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार गया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे मामले में गांव अटोहां निवासी रवि ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह अपने चाचा के लड़के 24 वर्षीय संजय के साथ गांव औरंगाबाद गया था। वापस समय दोनों अटोहां मोड़ पर ऑटो से उतरे और गांव जाने के लिए सड़क पार करने लगे। तभी होडल की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने संजय को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। कार चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed