फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two including woman killed, two injured in road accidents

Palwal News: सड़क हादसों में महिला सहित दो की मौत, दो घायल

Sat, 28 Sep 2024 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Sat, 28 Sep 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Two including woman killed, two injured in road accidents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल/होडल। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में महिला सहित दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पहला हादसा पलवल-अलीगढ़ रोड पर हुआ। हादसे में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुन्हाना-होडल रोड पर हुए दूसरे हादसे में कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति व दो वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस आरोपी चालकों की पहचान नहीं कर पाई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
पहले मामले में चांदहट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मलखान सिंह के अनुसार यूपी के जिला गौतम बुद्ध नगर के गांव कानीगढ़ी निवासी राजकुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका 17 वर्षीय बेटा प्रताप बाइक पर सवार होकर पलवल किसी निजी कार्य से जा रहा था। गांव चांदहट के समीप स्थित कृष्णा होटल के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने प्रताप को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति व बच्ची घायल
पुन्हाना-होडल सड़क मार्ग पर बंद बॉडी की कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में उसकी बच्ची व पति गंभीर रूप से घायल हो गए। होडल थाना प्रभारी दिनेश कुमार के अनुसार पुन्हाना निवासी राहुल ने शिकायत दर्ज कराई है कि शुक्रवार रात को वह अपनी पत्नी नीलम व दो वर्ष की बेटी दिशिका के साथ बाइक पर सवार होकर होडल से अपने घर पुन्हाना जा रहा था। जब वह होडल-पुन्हाना सड़क मार्ग स्थित संपत अस्पताल के समीप पहुंचा तो पीछे से आ रही कंटेनर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। कंटेनर की टक्कर के बाद उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक पर बैठी उसकी पत्नी नीलम व उसकी बेटी दिशिका कंटेनर के टायर के नीचे आ गई। हादसे में उसे भी चोटें आईं। उसने लोगों की मदद से वह अपनी पत्नी नीलम व बेटी को होडल के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से जिला नागरिक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल में उसकी पत्नी नीलम को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि घायल दो वर्षीय बच्ची को इलाज के लिए दिल्ली के एम्स ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। एम्स के डॉक्टर ने बच्ची की जान बचा ली, लेकिन उसके बाएं हाथ को ऑपरेशन कर निकाल दिया गया। पुलिस ने अज्ञात कंटेनर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed