फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two children died after falling into a pond while playing in palwal

एक साथ बुझ गए दो घर के चिराग: खेलते-खेलते जोहड़ में गिरने से दो बच्चों की मौत, पूरे गांव में छाया मातम

Mon, 22 Jul 2024 04:59 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 22 Jul 2024 04:59 PM IST
सार

सूचना पर पुलिस जिला नागरिक अस्पताल पहुंची, परंतु वहां पता चला कि दोनों बच्चों को बिना पोस्टमार्टम कराए ही वापस ले गए। गांव में पता किया तो दोनों बच्चों के अंतिम संस्कार किए जाने की जानकारी मिली।
 

विज्ञापन
Two children died after falling into a pond while playing in palwal
जोहड़ में डूबने से दो बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पलवल स्थित गांव धतीर में खेलते समय दो बच्चे जोहड़ में डूब गए। काफी मशक्कत के बाद रविवार देर शाम बच्चों को जोहड़ से निकाला गया, परंतु दोनों की मौत हो चुकी थी। शाम को ही बिना पोस्टमार्टम कराए दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मरने वालों में एक बच्चा इकलौता बेटा था। बच्चों की मौत से गांव में मातम छाया हुआ है।

विज्ञापन

गांव धतीर के पूर्व सरपंच बादाम सिंह डागर ने बताया कि रविवार शाम को कुछ बच्चे गांव के बीच में बनी जोहड़ के पास खेल रहे थे। उसी दौरान पांच वर्षीय बच्चे निक्कू का पैर फिसल गया और वह जोहड़ में गिर गया। उसके साथी यश ने बचाने का प्रयास किया और वह भी जोहड़ में गिर गया। अन्य बच्चों ने मामले की सूचना उनके परिजनों को दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही परिजन जोहड़ की तरफ भागे, परंतु दलदल होने के कारण बच्चे ऊपर नहीं आए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने जोहड़ के अंदर घुसकर बच्चों को ढूंढने का प्रयास किया। एक घंटे बाद एक बच्चा मिला गया, उसकी सांसे नहीं चल रही थी। एक घंटे बाद दूसरा बच्चा भी मिल गया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही बच्चों को वापस गांव ले गए, जहां देर सांय उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन

गदपुरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजबीर सिंह ने बताया कि बच्चों के जोहड़ में डूबने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस जिला नागरिक अस्पताल पहुंची, परंतु वहां पता चला कि दोनों बच्चों को बिना पोस्टमार्टम कराए ही वापस ले गए। गांव में पता किया तो दोनों बच्चों के अंतिम संस्कार किए जाने की जानकारी मिली।

इकलौता बेटा था यश
जानकारी के अनुसार यूपी निवासी नितिन पिछले करीब 25 साल से गांव धतीर में किराये के मकान में रहते हैं। वह ट्रक चालक का काम करते हैं। उनका बेटा पांच वर्षीय यश और छोटी एक बेटी है। रविवार को हुए हादसे में यश की मौत हो गई। वहीं गांव निवासी कपिल एक कंपनी में हेल्परी करता है। उसके दो बेटे हैं। बड़े बेटे निक्कू की जोहड़ में डूबने से मौत हो गई। हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed