{"_id":"60d2271b8ebc3e7090498fe3","slug":"two-arrested-in-dhaba-worker-shot-dead-palwal-news-noi5891463179","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबा कर्मचारी की गोली मारकर हत्या में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबा कर्मचारी की गोली मारकर हत्या में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। पवन ढाबा पर फ्री में खाना नहीं खिलाने पर कुछ बदमाशों ने शनिवार रात को ढाबा कर्मी की मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत से रिमांड पर लिया है। इनकी पहचान हथीन मोड़ पलवल निवासी श्याम ठाकुर और गोरिला मोहल्ला निवासी सुशांत के रूप में हुई। आरोपी श्याम पर पलवल, फरीदाबाद और गुरुग्राम के थानों में लूट, दुष्कर्म और हथियार रखने के आरोप में पहले से ही मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल, वह जेल से जमानत पर था।
डीएसपी अनिल कुुमार ने बताया कि कैंप थाना क्षेत्र में दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर पवन नाम से ढाबा है। इस पर मेरठ निवासी अमित खाना बनाने का काम करता था, उसी के साथ उसकी बुआ का बेटा मोहित भी काम करता है। शनिवार रात करीब एक बजे बाइक पर तीन-चार बदमाश ढाबे पर आए थे और अमित से कहा कि उन्हें खाना दे वो भी फ्री में। इनकार करने पर देसी पिस्तौल से अमित के पेट में गोली मार दी थी। अस्पताल ले जाते समय अमित की मौत हो गई थी। आरोपियों ने वारदात के दो दिन पहले ही ढाबा संचालक से 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी थी। सोमवार को थाना प्रभारी विनोद को सूचना मिली कि ढाबा कर्मी की हत्या करने वाले दो आरोपी ओमेक्स सिटी के पास खड़े हैं। सूचना मिलते ही उन्होंने सहायक उपनिरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में टीम बनाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी ने बताया कि आरोपी श्याम पर पलवल, फरीदाबाद और गुरुग्राम के थानों में लूट, दुष्कर्म और हथियार रखने के आरोप में पहले से ही मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल, वह जेल से जमानत पर था। उन्होंने बताया कि इस मामले में दो अन्य आरोपियों दिनेश और कलुआ की तलाश जारी है। इन आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।