फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two accused of Sujwadi murder case arrested

Palwal News: सुजवाड़ी हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

Mon, 15 Sep 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Mon, 15 Sep 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Two accused of Sujwadi murder case arrested
पलवल। सुजवाड़ी गांव में अनुसूचित जाति के युवक दीपक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों राजू निवासी डाढौता और नंदलाल निवासी सुजवाड़ी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ में दोनों ने रंजिश में हत्या की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सुजवाड़ी गांव में शुक्रवार देर रात दीपक नामक युवक की दबंगों ने घर में घुसकर बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। चांदहट थाना पुलिस ने मामले में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया था।
विज्ञापन

डीएसपी नरेंद्र खटाना ने कहा कि मामले की गहराई से जांच जारी है और तीसरे नामजद आरोपी व अन्य संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed