फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two accused arrested with 110 kg of ganja

Palwal News: 110 किलो गांजा सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 24 Oct 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Fri, 24 Oct 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested with 110 kg of ganja
बरामद माल की कीमत करीब 50 लाख, जांच में पता चला - उड़ीसा से आया था गांजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबारी लगातार पुलिस के रडार पर हैं। इसी अभियान के तहत क्राइम ब्रांच पलवल ने बृहस्पतिवार तड़के एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 लाख रुपये कीमत के करीब 110 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के निर्देशन में की गई।
प्रेस वार्ता में एसपी ने कहा कि जिला पुलिस नशे के खिलाफ अभियान को तेज कर चुकी है। टीम ने वाणिज्यिक श्रेणी के 109.856 किलोग्राम गांजे के साथ दोनों आरोपियों को काबू किया। 24 अक्तूबर की सुबह सीआईए टीम प्रभारी दीपक गुलिया, एएसआई लक्ष्मण सिंह व टीम अपराधों की रोकथाम के लिए बाबरी मोड़ होडल क्षेत्र में मौजूद थी। तभी विश्वसनीय सूचना मिली कि अलावलपुर थाना चांदहट निवासी सुंदर और उमेद स्कॉर्पियो वाहन में भारी मात्रा में गांजा लेकर कोसी (यूपी) की ओर से पलवल आने वाले हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए टीम ने तुरंत करमन बॉर्डर टोल के पास नाकाबंदी की और दोनों को वाहन सहित घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पांच कट्टों में मिला गांजा
डीएसपी होडल सुरेंद्र कुमार की उपस्थित में स्कॉर्पियो की तलाशी ली गई। जांच में पांच प्लास्टिक कट्टों में 109.856 किलोग्राम गांजा मिला। प्रारंभिक मूल्यांकन में बरामद माल की कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांजा का सोर्स उड़ीसा, स्थानीय इलाके में होनी थी सप्लाई
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे गांजा उड़ीसा से लेकर आए थे और इसे आसपास के जिलों में सप्लाई करने की तैयारी में थे। अभी तक पुलिस जांच में यह पहली वारदात पाई गई है, हालांकि एहतियातन पड़ोसी जिलों व राज्यों से उनके पुराने रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।


मुख्य सप्लाई नेटवर्क तक पहुंचने के लिए रिमांड लिया जाएगा
पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनसे सप्लाई चेन, फंडिंग नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के बारे में पूछताछ करेगी ताकि नशा तस्करी के स्रोत तक पहुंचकर पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके। एसपी वरुण सिंगला ने स्पष्ट कहा कि नशा बेचकर समाज को जहरीला करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। वे केवल जेल में नहीं भेजे जाएंगे बल्कि उनकी अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को अटैच कर ध्वस्त भी किया जाएगा। नशा संबंधित गतिविधियों की सूचना तुरंत एमएएनएएस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed