{"_id":"5788be7a4f1c1b027d13ff98","slug":"turkey-will-have-to-sweet-loose-pocket","type":"story","status":"publish","title_hn":" सुहाने सफर के लिए ढीली करनी होगी जेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुहाने सफर के लिए ढीली करनी होगी जेब
अमर उजाला ब्ययूराो
Updated Fri, 15 Jul 2016 04:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केएमपी एक्सप्रेस - वे पर सुहाने सफर का आनंद लेने के लिए अब वाहन चालकों को जेब भी ढीली करनी होगी। शुक्रवार को आधी रात से केएमपी पर टोल बैरियर शुरू हो जाएगा। टोल बैरियर वसूलने वाली कंपनी ने काम शुरू कर दिया है। जिसका बुधवार व बृहस्पतिवार को डैमो भी किया गया।
विज्ञापन
टोल मैनेजर विजय तिवारी ने बताया कि केएमपी पर कार, जीप, वैन आदि गाड़ियों पर एक तरफा टोल 70 रुपये देना होगा। जबकि दोनों तरफ का टोल 105 रुपये होगा। केएमपी पर टोल चार्ज के दौरान जाम नहीं लगेगा। जो वाहन चालक पलवल से मानेसर जा रहा होगा उससे मानेसर में टोल लिया जाएगा। पलवल टोल नाके पर केवल उसे पर्ची दी जाएगी। जिसमे टोल राशि दर्ज होगी। इसी प्रकार मानेसर से केएमपी के रास्ते पलवल आने वाले वाहनों को टोल नाका पर पर्ची दी जाएगी और टोल पलवल नाके पर वसूला जाएगा।
विज्ञापन
यदि कोई वाहन चालक सोहना-नूंह या सोहना-तावडू टोल नाके से नीचे उतरता है तो उसे वहां टोल देना होगा। टोल वसूली के दौरान वाहन चालक को एंट्री स्लिप दिख्राना अनिवार्य है। कंपनी ने यह सिस्टम जाम से छुटकारा दिलाने के लिए किया है। टोल मैनेजर विजय तिवारी ने बताया कि डैमो शुरू किया जा चुका है, ताकि पूरे सिस्टम को चैक किया जा सके। उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसलिए यात्रियो से भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन