फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Tunnel Collapse: Decision on Remedying Damage Within Seven Days

टनल धंसाव : सात दिनों में नुकसान की भरपाई पर निर्णय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Tunnel Collapse: Decision on Remedying Damage Within Seven Days
एडीसी के नेतृत्व में सात सदस्यीय जांच टीम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

एक घंटे तक घटनास्थल पर लिया फीडबैक, ग्रामीणों ने सौंपा मांग-पत्र
7 दिन में समाधान का आश्वासन
क्षतिग्रस्त जमीन का अधिग्रहण और उचित मुआवजे की मांग

संवाद न्यूज़ एजेंसी
तावडू। उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत सहसोला के गांव पाटुका में हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर की निर्माणाधीन टनल में हुए बड़े धंसाव मामले की जांच के लिए डीसी के निर्देश पर गठित 7 सदस्यीय कमेटी ने मंगलवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। एडीसी ज्योति की अध्यक्षता में टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक घटनास्थल पर जांच की, ग्रामीणों और किसानों से फीडबैक लिया और कंपनी अधिकारियों से सवाल पूछा। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि नुकसान की भरपाई की जाएगी और सात दिन के भीतर कमेटी निर्णय ले लेगी।
टीम ने सबसे पहले उजागर हुई गेल कंपनी की गैस पाइपलाइन का निरीक्षण किया। गेल के अधिकारियों ने बताया कि टनल निर्माण से पहले उन्हें अवगत नहीं कराया गया था। इसके बाद टीम ने जहां-जहां मिट्टी का धंसाव हुआ है, सभी जगहों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान सरपंच सहजाद और जिला परिषद सदस्य हैदर अली भी मौजूद रहे। ग्रामीणों की ओर से हैदर अली ने जांच टीम को मांग-पत्र सौंपा।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद एसडीएम कार्यालय में प्रशासन, रेलवे निर्माण कंपनी और ग्रामीणों कीबैठक बुलाई गई। इसमें ग्रामीणों ने धंसाव से क्षतिग्रस्त भूमि का अधिग्रहण, उचित मुआवजा और लापरवाह अधिकारियों व कंपनी पर कार्रवाई की मांग उठाई। एडीसी ने बताया कि जब तक जांच पूरी नहीं होती, काम शुरू नहीं होगा। वहीं किसानों ने कहा कि जहां से टनल निकल रही है, वहां की जमीन का अधिग्रहण नहीं किया गया तो काम नहीं होने देंगे। पुलिस को निर्देश दिया गया है कि घटनास्थल पर भीड़ एकत्रित न होने दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में ये रहे शामिल
टीम में एडीसी ज्योति के अलावा तावडू एसडीएम जितेंद्र गर्ग, नायब तहसीलदार तावडू, बीडीपीओ अरुण कुमार यादव, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप सिंधू, हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के डीएम पंकज सोनी और डीएसपी तावडू को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। डीएसपी को छोड़कर कमेटी के सभी सदस्य मंगलवार को घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed