फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Firecrackers were being illegally manufactured in Inayatpur.

Palwal News: इनायतपुर में अवैध रूप से बनाए जा रहे थे पटाखे, प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Firecrackers were being illegally manufactured in Inayatpur.
16 कार्टन में रखे 768 पैकेट माचिस पटाखे, बारूद बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जब्त
विज्ञापन


होडल। हसनपुर थाना अंतर्गत गांव इनायतपुर में पुलिस ने एक मकान पर छापेमारी कर कथित रूप से अवैध पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और पैक किए हुए पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से 16 कार्टन में रखे 768 पैकेट माचिस पटाखे, बारूद बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और अन्य रसायन बरामद किए। पुलिस ने इस मामले में इनायतपुर निवासी अरशद पुत्र सौराब के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, 12 अक्तूबर को एंटी नारकोटिक्स सेल डीघोट को सूचना मिली कि अरशद के मकान पर अवैध रूप से पटाखे तैयार किए जा रहे हैं। जांच के दौरान पुलिस को 16 कार्टन में पैक किए हुए पटाखे मिले। इसके अलावा बारूद बनाने में इस्तेमाल होने वाले ऑक्सीडाइजर के छह कट्टे मिले, जिनका कुल वजन करीब 50 किलोग्राम बताया गया है।

पुलिस को बारूद बनाने में इस्तेमाल होने वाले कोयले के 29 कट्टे भी मिले, जिनमें प्रत्येक कट्टे का वजन करीब 28 किलोग्राम बताया गया है। इसके अतिरिक्त दो प्लास्टिक के तसलों में करीब 10 किलोग्राम पोटाशियम तथा एक कार्टन में एल्युमिनियम पाउडर-99 बरामद हुआ, जिसका पैकिंग सहित वजन करीब 15 किलोग्राम बताया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बरामद पटाखों और सामग्री के संबंध में आरोपी से लाइसेंस व परमिट मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। हसनपुर थाना प्रभारी विजय पाल ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed