फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Curbs on wedding extravagance; a halt to funeral feasts as well.

Palwal News: शादी की चमक-दमक पर लगाम, मृत्यु भोज को भी विराम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Curbs on wedding extravagance; a halt to funeral feasts as well.
हसनपुर, होडल, हथीन, बल्लभगढ़ और फरीदाबाद के समाज को भी अभियान से जोड़ेगा वैश्य अग्रवाल समाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। कुरीतियों को दूर करने और विवाह समारोह में बढ़ती फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से वैश्य अग्रवाल समाज ने श्यामा कुंज बैंक्वेट हॉल में बैठक की। समाजसेवी चंद्रभान गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक का आयोजन पूर्व पार्षद बलराम गुप्ता ने किया।

बैठक में सर्वसम्मति से समाज में मृत्यु भोज पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। साथ ही प्री-वेडिंग शूट पर भी रोक लगाने का फैसला किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक परंपराओं के नाम पर परिवारों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ नहीं पड़ना चाहिए। दुख की घड़ी में शोकग्रस्त परिवार को आर्थिक दबाव देने के बजाय उसे भावनात्मक सहयोग देना चाहिए।
विज्ञापन


दाह संस्कार के दौरान चादर ले जाने के बजाय गोला अथवा आवश्यक सामग्री ले जाने का सुझाव रखा गया। मृत्यु के बाद केवल नजदीकी रिश्तेदारों के लिए भोज की परंपरा का समर्थन किया गया। विवाह समारोहों में मेहमानों की संख्या सीमित करने पर भी चर्चा हुई, लेकिन इस पर अंतिम निर्णय आगामी महापंचायत में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में महंगे कार्ड के स्थान पर व्हाट्सएप या फोन से आमंत्रण देने और डीजे की तेज आवाज पर रोक लगाने के सुझाव भी रखे गए।

आगामी महापंचायत की तैयारियों के लिए 151 सदस्यीय समिति गठित की गई। समिति पलवल जिले के अलावा हसनपुर, होडल, हथीन, बल्लभगढ़ और फरीदाबाद के समाज के लोगों से संपर्क कर उन्हें अभियान से जोड़ेगी।
इन मुद्दों पर भी बनी सहमति
दाह संस्कार के दौरान चादर ले जाने की परंपरा के स्थान पर गोला अथवा आवश्यक सामग्री ले जाने के सुझाव
शादियों में फिजूलखर्ची रोकने पर जोर
महंगे कार्ड की जगह व्हाट्सएप और फोन से आमंत्रण का सुझाव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed