फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   truck in drain

अनियंत्रित ट्रक ड्रेन में गिरा

Fri, 20 Sep 2013 11:24 PM IST
अमर उजाला, पलवल
अमर उजाला, पलवल Updated Fri, 20 Sep 2013 11:24 PM IST
विज्ञापन
truck in drain
नेशनल हाईवे पर स्थित गांव बंचारी के निकट गौछी ड्रेन में अनियंत्रित होकर एक ट्रक पलट गया। ट्रक में सवार चालक-परिचालक बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने दो क्रेनों की सहायता से ट्रक को ड्रेन से बाहर निकला। ट्रक को बाहर निकालते समय हाईवे पर दोनों तरफ करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह एक ट्रक नागपुर से दिल्ली पेपर रोल लेकर जा रहा था। लेकिन जब ट्रक नेशनल हाईवे नंबर दो पर गांव बंचारी के निकट स्थित गौछी ड्रेन के निकट पहुंचा।
विज्ञापन


तभी ट्रक के सामने एक नील गाय आ गई। नील गाय को बचाने के चक्कर में ट्रक चालक से अनियंत्रित हो गया और ड्रेन में पलट गया। दुर्घटना को देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने ट्रक के चालक दिलबाग सिंह व परिचालक को सुरक्षित ड्रेन से बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना होडल पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही होडल पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर दो क्रेन बुलाकर ड्रेन में पड़े ट्रक को बाहर निकलवा दिया। ट्रक को बाहर निकालने के दौरान हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। क्रेनों के कारण लगे जाम में फंसे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई घंटे में जाकर हाईवे पर यातायात सुचारू हो सका। इस दौरान पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed