फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Truck driver absconding with 530 bags of rice from the warehouse

गोदाम से 530 कट्टे चावल लेकर ट्रक चालक फरार

Tue, 15 Feb 2022 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Truck driver absconding with 530 bags of rice from the warehouse
पलवल। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) गोदाम से 530 कट्टे चावल लेकर ट्रक चालक फरार हो गया। चावल की कीमत करीब 6.5 लाख बताई जा रही है। कैंप थाना पुलिस ने ठेकेदार की शिकायत पर नामजद आरोपी रमेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब तक पुलिस आरोपी का सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कैलाश चंद्र के अनुसार, फरीदाबाद की सैनिक कॉलोनी निवासी रजत विज ने शिकायत में कहा कि उसने पलवल के एफसीआई गोदाम पर ट्रांसपोर्ट का ठेका लिया हुआ है। 12 फरवरी को उसके कर्मचारी लक्ष्मण के फोन पर सीही निवासी रमेश का फोन आया। रमेश ने कहा कि वह ट्रांसपोर्ट का कार्य करता है। यदि कोई काम हो तो बताए। उन्होंने रमेश को बुला लिया। करीब 12 बजे एक ट्रक के साथ बाइक पर रमेश पहुंचा। पीड़ित ने ट्रक चालक इमरान निवासी अलवर के ड्राइविंग लाइसेंस, रमेश का आधार कार्ड और पेन कार्ड की कॉपी लेकर ट्रक में 530 कट्टे चावल के भरवा दिए। एक कट्टे में 50 किलो चावल भरा हुआ। इनकी कीमत करीब 6.50 लाख रुपये है। चावल को एफसीआई गोदाम दनकौर पहुंचाना था। ट्रक के साथ गई बाकी गाड़ियां माल खाली कर वापस आ गई, लेकिन चालक रमेश की गाड़ी वापस नहीं आई। जांच अधिकारी एएसआई जीतराम के अनुसार, शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed