फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Truck carrying cattle caught on KMP Expressway, two smugglers arrested

Palwal News: केएमपी एक्सप्रेसवे पर गोवंश समेत ट्रक पकड़ा, दो तस्कर धरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Truck carrying cattle caught on KMP Expressway, two smugglers arrested
पलवल। केएमपी एक्सप्रेसवे पर शनिवार को गोरक्षा दल और चांदहट थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में छज्जू नगर टोल के पास एक ट्रक से 17 गोवंश को बरामद किया गया। मौके से दो गो तस्करों को पकड़ा गया। उनकी पहचान नूंह के झुमरावट गांव निवासी जफरू और फिरोजपुर नमक गांव निवासी जुनेद के रूप में हुई है। चांदहट थाना प्रभारी सुंदरपाल ने बताया कि गोरक्षा दल की टीम से सूचना मिली थी कि गो तस्करी के लिए एक ट्रक सिकंदरा (मेरठ) से फिरोजपुर नमक की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। ट्रक की जांच की गई तो उसमें 9 गायें और 8 बछड़े रस्सियों से बंधे हुए मिले। पुलिस ने बचाए गए गोवंश को बाबा बलिक दास गोशाला, चांदहट भेजा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed