फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Trouble due to waterlogging; no action taken on complaints.

Palwal News: जलभराव से परेशानी, शिकायत पर कार्रवाई नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Trouble due to waterlogging; no action taken on complaints.
राजीव नगर में जल भराव
पलवल के वार्ड नंबर-6 स्थित राजीव नगर के लोगों को हो रही समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


पलवल। शहर के वार्ड नंबर-6 स्थित राजीव नगर में जलभराव की समस्या से क्षेत्रवासी परेशान हैं। घरों के बाहर गंदा पानी जमा होने के कारण लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार पार्षद और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था खराब होने के कारण लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

निवासियों ने बताया कि घरों के बाहर पानी भरे रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन




क्या कहते हैं लोग
गली में लगातार पानी भरा रहने से लोगों को घरों से निकलने में परेशानी होती है। -आकाश, निवासी

पानी जमा होने से मच्छरों की संख्या बढ़ गई है, जिससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है। -मुकेश, निवासी

जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण हल्की बारिश में भी हालात खराब हो जाते हैं। -अभिषेक निवासी

जलजमाव से बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। कार्रवाई हो। -छोटू राम निवासी


वर्जन
गलियों के विकास कार्य मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत होने हैं। जैसे ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होगी, प्राथमिकता के आधार पर गलियों के निर्माण और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्या से वे अवगत हैं। जल्द समाधान के प्रयास किए जाएंगे। -रविंदर खेड़ी, पार्षद, वार्ड नंबर-6
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article