{"_id":"6a6621db9f4a6b9cf0035f90","slug":"tree-walk-held-at-the-zoo-for-the-first-time-palwal-news-c-340-1-del1011-147657-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: चिड़ियाघर में पहली बार हुई ट्री वॉक, पेड़ों की मिली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: चिड़ियाघर में पहली बार हुई ट्री वॉक, पेड़ों की मिली जानकारी
विज्ञापन
नई दिल्ली। राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (दिल्ली चिड़ियाघर) में रविवार को पहली बार ट्री वॉक @ एनजेडपी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के जरिए लोगों को चिड़ियाघर परिसर में मौजूद पेड़ों की विविधता और पर्यावरण में उनकी अहम भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। सुबह 7:30 बजे से 10 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में प्रकृति प्रेमियों, छात्रों, इंटर्न और स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। प्रसिद्ध प्रकृतिवादी और वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर संजय तिवारी के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने चिड़ियाघर के हरे-भरे क्षेत्र में पेड़ों को करीब से देखा और उनके बारे में जानकारी जुटाई। इस दौरान प्रतिभागियों ने पेड़ों की 35 प्रजातियों की पहचान की और उनके बारे में रिकॉर्ड तैयार किया।
इस दौरान नेशनल जूलॉजिकल पार्क में संडे बर्ड वॉक@ एनजेडपी का सातवां संस्करण भी आयोजित किया गया। पक्षी विशेषज्ञ निखिल देवासर के नेतृत्व में हुई वॉक में प्रतिभागियों ने पक्षियों की 44 प्रजातियों को देखा और रिकॉर्ड किया। चिड़ियाघर निदेशक डॉ. संजीत कुमार ने बताया कि पेड़ स्वस्थ पर्यावरण की नींव होते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
इस दौरान नेशनल जूलॉजिकल पार्क में संडे बर्ड वॉक
विज्ञापन