फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   road accident

तेज रफ्तार ट्राला की टक्ककर से 12 मीटर तक घसीटता चला गया बाइक सवार

Thu, 23 Mar 2017 11:33 PM IST
palwal
palwal Updated Thu, 23 Mar 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
road accident
- फोटो : amar ujala

पलवल-सोहना मार्ग पर गांव जैंदापुर के समीप तेज रफ्तार ट्राला की टक्कर से बाइक सवार 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर ट्राला के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, टक्कर लगते ही व्यक्ति बाइक के साथ सड़क पर 10 से 12 मीटर तक घसीटता चला गया।

विज्ञापन


 हथीन थाना पुलिस के अनुसार, गांव दहलाका निवासी जोगेंद्र पलवल रोहण मोटर्स में कार्यरत था। रोज की तरह जोगेंद्र गत दिवस अपनी ड्यूटी से छुट्टी होने के बाद बाइक पर सवार होकर पलवल से अपने घर जा रहा था। पलवल-सोहना मार्ग पर गांव जैंदापुर के समीप तेज रफ्तार ट्राला ने जोगेंद्र की बाइक को टक्कर मार दी। लहूलुहान हालत में जोगेंद्र को उपचार के लिए पलवल सिविल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जोगेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुुसार जोगेंद्र ने हेलमेट पहना हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के परिजनों की  शिकायत पर ट्राला के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। 
बता दें कि दिन में पुलिस ने ट्रकों की नो एंट्री की हुई है। इसके बावजूद धड़ल्ले से ट्राला व ट्रकों की आवाजाही होती रहती है। इस मामले में पुलिस की भी मिलीभगत रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed