फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Training given on water purity under Jal Jeevan Mission

Palwal News: जल जीवन मिशन के तहत पानी की शुद्धता को लेकर दिया प्रशिक्षण

Thu, 04 Jan 2024 10:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 10:01 PM IST
विज्ञापन
Training given on water purity under Jal Jeevan Mission
फोटो कैप्शन
विज्ञापन

04पीएएलपी2- कार्यशाला में क्लोरिन के इस्तेमाल की जानकारी देते हुए।
-------
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के तत्वावधान में क्लोरिन का सुरक्षित संचालन और आपातकालीन तैयारियों से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। अलकली मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में पानी की शुद्धता बनाने तथा क्लोरीन की मात्रा, प्रयोग, देखरेख व क्लोरिन की आपातकालीन तैयारियां रखने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया।

जिला सलाहकार कुसुम जांगड़ा ने बताया कि शुद्ध जल की उपलब्धता ही हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने फील्ड स्टॉफ को निर्देश दिए कि वे प्रशिक्षण में बताई जाने वाली बातों को लगन और गंभीरता से सुनें व सीखें तथा अपने फील्ड में इन सिखाए गए नियम और शर्तों का उपयोग करें। अलकली मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रशिक्षक योगेश चंद स्वामी ने फील्ड स्टाफ को प्रशिक्षण देते हुए क्लोरिन की सही मात्रा में प्रयोग करने की महत्वपूर्ण जानकारी दी, ताकि पानी की गुणवत्ता में कमी न आए। क्लोरिन प्रयोग करने वाले को सुरक्षा के नियम और शर्तों के अनुसार ही प्रयोग करना चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान यंत्रों का प्रयोग करके क्लोरिन का सुरक्षित संचालन और आपातकालीन तैयारियों के लिए प्रशिक्षित किया। इसके साथ ही भारत सरकार की क्लोरिन का प्रयोग, सुरक्षित संचालन, आपातकालीन तैयारियों से संबंधित नियम व शर्तों से भी अवगत करवाया। उपमंडल अभियंता त्रिलोक चंद मंगला ने प्रशिक्षक योगेश चंद स्वामी को विभाग की ओर से प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर उपमंडल अभियंता प्रीति शर्मा, सुरेंद्र सरोहा, राजबीर सिंह, कनिष्ठ अभियंता गजे सिंह, तेजबीर सिंह, प्रवीण कुमार, योगेंद्र कुमार, राहुल कुमार, ओम प्रकाश, कृष्ण कुमार, आरिफ अंसारी, सुरेंद्र सिंह, मोहित कुमार, समीम उल्लाह, बीआरसी मंजू रानी, विश्वास, कुलदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed