{"_id":"67a79496e077bd771a0c57ef","slug":"tragic-accident-on-kmp-mother-and-daughter-killed-two-injured-palwal-news-c-25-1-as11003-101050-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: केएमपी पर दर्दनाक हादसा मां-बेटी की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: केएमपी पर दर्दनाक हादसा मां-बेटी की मौत, दो घायल
विज्ञापन
तेज रफ्तार कैंटर ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पुलिस कार्रवाई में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। केएमपी एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार कैंटर ने एक मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की मोटरसाइकिल के साथ खड़ी एक 40 वर्षीय महिला और तीन साल की बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, अन्य दो घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं, घायलों का नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया।
जांच अधिकारी एसआई दिग्विजय सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार दंपति अपने दो बच्चों के साथ शनिवार सुबह केएमपी के रास्ते मानेसर से फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश के लिए निकले थे। धुलावट टोल प्लाजा के पास करीब सुबह साढ़े आठ बजे मोटरसाइकिल चालक शौच करने के लिए रुका। मोटरसाइकिल को एक्सप्रेसवे पर एक साइड में पार्क किया हुआ था। बच्चे और महिला मोटरसाइकिल के पास ही खड़े थे। उसी समय तेज रफ्तार में एक कैंटर गाड़ी आई और उसने मोटरसाइकिल के साथ खड़ी महिला और दो बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में महिला और करीब तीन वर्षीय बच्ची की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरे बच्चे को बचाने के प्रयास में मोटरसाइकिल चालक घायल हो गया।
जांच अधिकारी के मुताबिक मृतकों में सुमित्रा पत्नी राजेश और सिवनिया पुत्री राजेश है। जबकि राजेश व उसकी बड़ी बेटी प्राची घायल हुए हैं जो दयागढ़ी थाना राजमल फिरोजबाद उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। कैंटर चालक हादसे के बाद घटनास्थल से भाग हो गया। सदर थाना पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
फोटो:- घटनास्थल पर खड़ी मोटरसाइकिल और केंटर गाड़ी।