{"_id":"5ff07c378ebc3e4110610fc4","slug":"three-thousand-candidates-gave-h-tat-test-palwal-news-noi5574135158","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हजार अभ्यर्थियों ने दी एच-टैट की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन हजार अभ्यर्थियों ने दी एच-टैट की परीक्षा
विज्ञापन
पलवल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा शनिवार को कराई गई हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एच-टैट) जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इस दौरान करीब तीन हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। सुरक्षा के मद्देनजर केंद्रों के बाहर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। वहीं एक अधिकारी को ड्यूटी पर गैरहाजिर मिलने के कारण नोटिस जारी किया गया हे।
परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए उपायुक्त द्वारा डीसी उड़नदस्ते का गठन भी किया गया था। सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर 300 मीटर के दायरे में धारा 144 लगाई हुई थी। लेबर 3 लेक्चरर की परीक्षा 11 में से 8 परीक्षा केंद्रों पर ही हुई। परीक्षा शुरू होने से करीब आधे घंटे पहले परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। अभिभावकों को करीब 300 मीटर दूर रखा गया। कुछ परीक्षार्थियों के साथ छोटे बच्चे थे, जो अपने पिता के साथ देर शाम तक खड़े होकर मां का इंतजार करते रहे। नगराधीश दिनेश कुमार के नेतृत्व में गठित उड़नदस्ते में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल कैंप के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार व राजकीय उच्च विद्यालय सल्लागढ़ की डीडीओ संतोष शामिल रहीं। परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी बरती जाती रही। वहीं ड्यूटी से गैरहाजिर रहने पर सहायक निदेशक जिला उद्योग केंद्र अनिल यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
वर्जन-
पेपर काफी अच्छा हुआ है। जिस तरह से परीक्षा की तैयारी की थी, उस हिसाब से आसान पेपर आया था। उम्मीद है कि परिणाम भी अच्छा रहेगा। - धर्मेंद्र, गांव सीहा
उम्मीद नहीं थी कि इतना अच्छा पेपर होगा। मैंने समय से पहले ही सारे प्रश्न पूरे कर लिए। उम्मीद है कि मैं अच्छे अंक लाउंगी। - प्रियंका, न्यू कालोनी पलवल
परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है। हालांकि ड्यूटी से गैरहाजिर रहने पर सहायक निदेशक जिला उद्योग केंद्र अनिल यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसकी जानकारी जिला उपायुक्त को भी दे दी गई है। - अमित कुमार, नोडल अधिकारी व मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद