{"_id":"6904b3ef5ec747e87f0fb9a8","slug":"three-masked-criminals-arrested-for-blind-robbery-in-palwal-2025-10-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुलझ गई ब्लाइंड लूट की गुत्थी: सिर मुंडवाकर कराई निशानदेही, वारदात की जगह दिखाई; तीन नकाबपोश बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुलझ गई ब्लाइंड लूट की गुत्थी: सिर मुंडवाकर कराई निशानदेही, वारदात की जगह दिखाई; तीन नकाबपोश बदमाश गिरफ्तार
Fri, 31 Oct 2025 06:35 PM IST
अनुज कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 31 Oct 2025 06:35 PM IST
सार
पलवल पुलिस ने अलीगढ़ रोड पर हुई ब्लाइंड लूट की गुत्थी को सुलझा दिया है। पुलिस ने तीन नकाबपोश बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद दो दिन की रिमांड के दौरान उन्हें सिर मुंडवाकर निशानदेही कराई गई।
विज्ञापन
बदमाशों की सिर मुंडवाकर कराई निशानदेही
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
क्राइम ब्रांच ने अलीगढ़ रोड पर हुई ब्लाइंड लूट की गुत्थी सुलझाते हुए तीन नकाबपोश बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों का सिर मुंडवाकर जुलूस निकाला और वारदात की जगह की निशानदेही कराई। आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर उनसे लूट में प्रयुक्त हथियार, वाहन और नकदी की बरामदगी के लिए पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
सीआईए पलवल प्रभारी पीएसआई दीपक गुलिया ने बताया कि पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह सफलता मिली है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 26 जुलाई की रात राजीव नगर निवासी लेखराज ने शिकायत दी थी कि जब वह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी अलीगढ़ रोड पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें बंदूक और डंडे के बल पर रोक लिया था।
विज्ञापन
बदमाशों ने मारपीट कर उनका बैग छीन लिया, जिसमें दो लाख 40 हजार रुपये नकद, दुकान की चाबियां और बैंक की चेकबुक थीं। वारदात के बाद आरोपी किठवाड़ी की दिशा में फरार हो गए थे।