{"_id":"5feb63468ebc3e435813cf36","slug":"three-killed-one-injured-in-separate-road-accidents-palwal-news-noi5567636162","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन की मौत, एक घायल
विज्ञापन

पलवल। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रुप से घायल है। मृतकों दो लोग बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामले दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गया (बिहार) के गोसपुर गांव निवासी ओमप्रकाश ने दी शिकायत में बताया कि वह अपने पड़ोसी दोस्त पिरुआ गांव निवासी लक्ष्मण के साथ पलवल एलटी कंपनी में नौकरी करने आए थे। बीती रात उनका दोस्त कमरे से कंपनी जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। दोस्त की तलाश करते हुए उन्हें सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत का पता चला। उन्होंने जिला नागरिक अस्पताल में मृतक की शिनाख्त अपने दोस्त लक्ष्मण के रूप में की। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं एक अन्य दुर्घटना के संबंध में जिला अररिया (बिहार) के गांव फरना निवासी लवकेश ने शिकायत दर्ज कराई। बताया कि वह और अपने साथी हीरालाल के साथ मजदूरी कर लौट रहे थे। गहलब रोड पर एक अज्ञात बाइक चालक ने हीरालाल को टक्कर मार दी। उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं बाइक चालक फरार हो गया। उधर, मीसा गांव निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि उनका भाई मनीष व जगन बाइक से पलवल जा रहे थे। केजीपी पुल के पास ईंटों से भी ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना रिफ्लेक्टर लगाए सड़क के बीचों-बीच खड़ी थी। इस वजह से बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां मनीष को मृत घोषित कर दिया गया। जगन की नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है।