{"_id":"6892415094bb2821050f6e8e","slug":"three-criminals-involved-in-robbery-of-rs-1-crore-arrested-palwal-news-c-24-1-gr11004-116821-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: एक करोड़ रुपये की लूट में शामिल तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: एक करोड़ रुपये की लूट में शामिल तीन बदमाश गिरफ्तार
Tue, 05 Aug 2025 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और रकम बरामद करने के लिए टीम गठित
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। क्राइम ब्रांच की टीम ने नेशनल हाईवे-19 पर रविवार को एक करोड़ रुपये की लूट की गुत्थी को सुलझाने का दावा किया है। टीम ने वारदात को अंजाम देने के आरोप में यूपी के जिला मथुरा के गांव जैत निवासी रामकिशन, रवि व दिनेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन्हें अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान टीम अन्य आरोपियों सहित लूट के पैसे बरामद करेगी।
होडल क्राइम ब्रांच प्रभारी जगविंदर सिंह ने बताया कि सीकर (राजस्थान) के गांव विजयपुरा निवासी रामेश्वर शर्मा ने गदपुरी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 25 वर्षों से गुवाहाटी (असम) निवासी सुरेश कुमार अग्रवाल के पास नौकरी करता है। उसके मालिक की कुछ जमीन वृंदावन में थी, जिसे उन्होंने बेच दिया। उसी की रकम लेने के लिए वह वृंदावन गया था। जमीन खरीदने वाले वृंदावन के कपिल देव उपाध्याय ने कैलाश अग्रवाल के घर से एक करोड़ रुपये दो बैगों में रखकर दिए। जमीन के सौदे और रकम लेने के दौरान आरोपी दिनेश वहां मौजूद था। उसी ने लूट की साजिश रची। वह इन पैसों को लेकर कैलाश अग्रवाल के साथ उनकी स्कूटी से वृंदावन के छटिकरा मोड़ स्थित नेशनल हाईवे-19 पर पहुंचे और वहां से राजस्थान रोडवेज की बस से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इसी दौरान गदपुरी थाना अंतर्गत मीरापुर गांव के मोड़ के पास एक युवक ने बस को रुकवाया और जांच के नाम पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। क्राइम ब्रांच प्रभारी ने बताया कि टीम ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए कॉल डिटेल्स का सहारा लिया।