फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Three cases of rape, molestation and kidnapping registered

Palwal News: दुष्कर्म, छेड़छाड़ व अपहरण के तीन मामले दर्ज

Thu, 04 May 2023 10:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
Three cases of rape, molestation and kidnapping registered
नाबालिग को घर से भगाकर किया गर्भवती, किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

मजदूर की बेटी का घर से किया अपहरण
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। अलग-अलग स्थानों पर दुष्कर्म, छेड़छाड़ व अपहरण के तीन मामले सामने आए हैं। संंबंधित थाना पुलिस ने पीड़िताओं की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमें दर्ज कर लिए हैं। अभी तक किसी भी मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
नाबालिग को घर से भगाकर किया गर्भवती, मुकदमा दर्ज
पलवल। नाबालिग को घर से भगाकर दुष्कर्म करने के मामले में महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा रोहतक पुलिस द्वारा प्राप्त जीरो एफआईआर के आधार पर दर्ज किया है। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुशीला देवी के अनुसार, गुरुग्राम जिले के सोहना निवासी नाबालिग लड़की ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपनी बड़ी बहन के देवर के साथ घर से भाग आई थी। भागकर वह अपनी बहन के घर पहुंची, जहां से उसकी बहन का ससुर दोनों को लेकर सोहना उनके घर ले आया। वहां लड़की के परिजनों से बात की, लेकिन उनके विरोध के चलते लड़के का पिता दोनों को रोहतक के पास अपने गांव ले गया और दोनों को अलग-अलग कर दिया। जिसके बाद दोनों आपस में नहीं मिल सके। उसके एक सप्ताह बाद दोनों वहां से रात के दो बजे भाग कर पलवल आ गए। पलवल के गांव गदपुरी में दोनों ने किराए पर एक कमरा ले लिया। जहां पर दोनों के शारीरिक संबंध बने और वहां वे दोनों करीब पांच माह तक रहे। उसके बाद दोनों रोहतक वापस चले गए और वहां किराए पर कमरा लेकर रहने लगे। पीड़िता की तबीयत बिगड़ी तो आरोपी उसे रोहतक पीजीआई लेकर पहुंचा। कम उम्र में गर्भवती होने पर डॉक्टरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने नाबालिग होने के चलते कानूनी सलाहकार से संपर्क कर कांउसलिंग कराई। जिसके बाद रोहतक पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामले जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच के लिए पलवल भेज दिया। पलवल में महिला ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास
पलवल। किशोरी को बहला-फुसलाकर खाली पड़े मकान में ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया। बहीन थाना पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर वनीत के अनुसार, एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि बीती तीन अप्रैल बुधवार को वह अपनी पत्नी के साथ यूपी स्थित रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में गया था। घर पर उसकी मां व 16 वर्षीय बेटी थी। उसके भाई का फोन आया कि उसकी बेटी के साथ गांव निवासी रवि ने छेड़छाड़ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूर की नाबालिग बेटी का अपहरण किया
पलवल। मजदूर की नाबालिग बेटी को बहला-फुसला कर भगा ले गया। चांदहट थाना प्रभारी कैलाशचंद के अनुसार, एक व्यक्ति ने दी शिकायत में कहा है कि वह मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारा करता है। वह भूसा बेचने के लिए बाहर गया हुआ था और रात को करीब साढ़े 10 बजे जब वह घर आया तो उसकी बेटी घर पर नहीं मिली। पीड़ित ने जब इस बारे में पूछताछ की तो पता चला कि उसकी बेटी को रविंद्र उर्फ टिंकू अपहरण करके ले गया है। जिसकी जन्मतिथि सात अगस्त 2005 है, उसके पास कोई फोन भी नहीं है। पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed