फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Thousands of people in the hilly village are thirsty due to insufficient water in the scorching heat

Palwal News: भीषण गर्मी में अपर्याप्त पानी के कारण पहाड़ी गांव के हजारों लोग प्यासे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Thousands of people in the hilly village are thirsty due to insufficient water in the scorching heat
पेयजल वितरण अव्यवस्था : भीषण गर्मी में पानी नहीं आने के कारण भटक रहे लोग, 1.50 लाख लीटर का जल संग्रहण केंद्र होने के बाद भी परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। पेयजल वितरण की अव्यवस्था के चलते गांव पहाड़ी की आधी आबादी के हजारों लोगों को स्वच्छ पेयजल नहीं मिल रहा है। स्थिति यह बनी हुई है कि भीषण गर्मी में गांव के लोग स्वच्छ पेयजल के लिए भटक रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जन स्वास्थ्य विभाग ने पेयजल वितरण के लिए एक लाख 50 हजार लीटर का जल संग्रहण केंद्र एवं बूस्टिंग स्टेशन स्थापित किया हुआ है। जल घर में दिन प्रतिदिन पर्याप्त मात्रा में पानी भी आता है, लेकिन जल वितरण में लगे दो ऑपरेटर मनमर्जी चला रहे हैं। गांव के आधे भाग में पानी की आपूर्ति के लिए वॉल्व ही नहीं खोलते हैं। गांव के अधिकांश पानी को कुछ सीमित मोहल्लों में ही छोड़ देते हैं। इस कारण गांव के आधे भाग में आपूर्ति नहीं हो रही है। इस कारण गांव वालों में रोष व्याप्त है।


इस संदर्भ में विभागीय अधिकारियों को कई बार शिकायतें भी की हैं। इसके बावजूद पानी की सप्लाई में सुधार नहीं हुआ है। पुरानी पाइपलाइन में पानी नही छोड़ा जाता है। लोगों का कहना है कि लगातार मांग करने के बाद भी संबंधित अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है वैसे-वैसे लोगों की परेशानी भी दोगुनी होती जा रही है। लोगों को पानी के लिए काफी दूर जाना पड़ रहा है। कुछ लोगों ने निजी सप्लायरों से पानी की बोतलें लेना शुरू कर दिया है, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को पानी के लिए मजबूरन दूर जाना पड़ता है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से मांग करने के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है अगर आने वाले समय में भी यही हाल रहा तो मजबूरन हमें सड़कों पर उतरना पड़ेगा।
विज्ञापन







गांव में ऑपरेटर वितरण में भेदभाव कर रहे हैं। कई-कई दिन तक छह इंची लाइन में पानी नहीं आता है। इस कारण लोग परेशान हैं। - जिले सिंह गांव पहाड़ी निवासी


गांव के एक बड़े भाग में पेयजल का संकट बना हुआ है। ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। - सूबे सिंह निवासी गांव पहाड़ी
गांव में पेयजल वितरण की अव्यवस्था की शिकायत कई बार की जा चुकी है। इसके बावजूद सुधार नहीं हुआ है। - धीरज रावत निवासी पहाड़ी
गांव में पेयजल व्यवस्था में लगे ऑपरेटरों को निर्देश दे दिए गए हैं। गांव के सभी भागों में बिना भेदभाव के पानी छोड़ा जाए। सभी ग्रामीणों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिले, इसके प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरिफ अंसारी जूनियर इंजीनियर जन स्वास्थ्य विभाग हथीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed